उत्तराखण्ड ज़रा हटके भीमताल

मंत्री कैड़ा के प्रयासों से बड़ोंन हाईस्कूल का उच्चीकरण, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

भीमताल – भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम सभा बड़ोंन में वर्षों से चली आ रही हाईस्कूल के इंटरमीडिएट में उच्चीकरण की मांग आखिरकार पूरी हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्वीकृति के बाद बड़ोंन हाईस्कूल का इंटरमीडिएट स्तर पर उच्चीकरण किया गया। मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विद्यालय के उच्चीकृत […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके भीमताल

भीमताल में आपदा से हुए नुकसान का निरीक्षण, मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों को दिए निर्देश

भीमताल – कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित नौकूचियाताल, नौल और विजरौली समेत आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों, पेयजल लाइनों और विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण कर राहत एवं पुनर्स्थापना कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। मंत्री […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके भीमताल

सीएम धामी के जन्मदिन पर भीमताल में सेवा कार्यक्रम, रक्तदान के साथ सुनीं जनसमस्याएं

भीमताल  – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर भीमताल विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की ओर से भीमताल रामलीला मैदान में रक्तदान शिविर और बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में दर्जनों लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों ने बिजली, पानी, […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके भीमताल

आजादी से अब तक सड़क का इंतजार, नदगल में आखिर शुरू हुआ मोटर मार्ग

धारी – आजादी के बाद से सड़क सुविधा का इंतजार कर रहे धारी ब्लॉक के महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों के लिए आखिरकार राहत की खबर आई है। वर्षों से चली आ रही मोटर मार्ग की मांग अब धरातल पर उतर गई है। क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को मोटर मार्ग निर्माण कार्य […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके भीमताल

भीमताल में आपदा का जायजा लेने पहुंचे मंत्री कैड़ा, प्रभावितों को मदद का भरोसा

भीमताल – लगातार बारिश के बीच कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने चाफी, अलचौना, पांडेछोड़, भीमताल और कुवाताल सहित अन्य क्षेत्रों में पहुंचकर आपदा से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर […]

उत्तराखण्ड भीमताल

रात में लापता युवक की सुबह मिली लाश, ट्रांसफार्मर के पास शव मिलने से हड़कंप

भीमताल – गोलूधार सोसायटी में बृहस्पतिवार सुबह ट्रांसफार्मर के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर भीमताल पुलिस मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया पुलिस ने करंट लगने से युवक की मौत होने की आशंका जताई है। मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके भीमताल

भीमताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की रॉयल एनफील्ड बरामद – आरोपी गिरफ्तार

भीमताल – कोतवाली भीमताल पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए महज 48 घंटे के भीतर चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार 23 अगस्त की रात […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके भीमताल

मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी पर होगी कार्रवाई, सीडीओ ने अधिकारियों को समयसीमा में काम पूरा करने के दिए निर्देश

भीमताल – विकास भवन सभागार भीमताल में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने मुख्यमंत्री घोषणाओं, 20 सूत्री कार्यक्रम तथा जिला, राज्य, केंद्र एवं बाह्य सहायतित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी योजनाओं […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके भीमताल

होम स्टे में गर्म पानी की सुविधा नहीं मिली, भीमताल में सात संचालकों को नोटिस; तीन इकाइयों पर जुर्माना

भीमताल/नैनीताल – जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर पर्यटन विभाग की टीम ने मंगलवार को भीमताल क्षेत्र में संचालित होम स्टे इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 16 होम स्टे इकाइयों की जांच की गई। मानकों का पालन नहीं करने पर तीन इकाइयों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया, जबकि सात इकाइयों […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके भीमताल

भीमताल को बड़ी सौगात, सलेड़ी-खेरोला से नौकुचियाताल बाईपास का काम शुरू; ग्रामीणों और पर्यटकों को मिलेगी सुविधा

भीमताल – लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की मांग को आखिरकार धरातल पर अमलीजामा पहनाते हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सलेड़ी-खेरोला से खड़की-सिलोटी होते हुए नौकुचियाताल तक प्रस्तावित बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। बाईपास के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ पर्यटकों को भी आवागमन में […]