हल्द्वानी – शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन तथा जलागम प्रबंधन मंत्री रामसिंह कैड़ा ने गुरुवार को ज्योलीकोट क्षेत्र का भ्रमण कर जलजनित बीमारी से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने बीमारी के कारण अपने परिजनों को खोने वाले पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। मंत्री ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव […]
भीमताल
सरस मेले में देशभर के स्वयं सहायता समूह दिखाएंगे हुनर, 250 स्टाल होंगे आकर्षण का केंद्र
भीमताल/हल्द्वानी – हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक प्रस्तावित राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला 2026-27 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को विकास भवन भीमताल के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे की अध्यक्षता में मेले की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की […]
ग्रामीणों की मांग पर 9.37 करोड़ स्वीकृत, अब चाफी-धारी मार्ग का हो रहा कायाकल्प
भीमताल – भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लंबे समय से बदहाल पड़े चाफी से पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर चल रहे डामरीकरण कार्य का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और कार्य को […]
महापुरुषों को नमन के साथ स्वच्छता का संदेश, विकास भवन में सीडीओ ने चलाया अभियान
भीमताल – विकास भवन परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्य विकास अधिकारी ने महात्मा गांधी और […]
पीएमजीएसवाई सड़क की गुणवत्ता पर शिकायत, सीडीओ की अध्यक्षता में हुई जांच
नैनीताल – ओखलकांडा क्षेत्र में पीएमजीएसवाई के तहत निर्मित कोंता–ककरोड़–हरिश्ताल मार्ग की गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायतों की जांच के लिए गठित समिति ने स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई जांच के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में सड़क निर्माण कार्य का विस्तृत परीक्षण किया […]
रामगढ़ के ग्रामीणों से रूबरू हुए मंत्री कैड़ा, समस्याओं के समाधान का भरोसा
रामगढ़ – भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बोहराकोट, नैकाना, तल्ला रामगढ़, नथुवाखान, सुयालगाड़, बड़ेट और बसगांव समेत अन्य क्षेत्रों के ग्रामीणों ने मंत्री के समक्ष बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं रखीं। […]
रामगढ़ से कैंचीधाम तक सड़क सुधरेगी, 5.28 करोड़ की लागत से शुरू हुआ डामरीकरण
रामगढ़ – रामगढ़ ब्लॉक के तल्ला रामगढ़ से झुतिया, हली होते हुए कैंचीधाम तक खराब पड़े मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया। करीब 5 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य के शुरू होने पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने खुशी जताते […]
खाद्य गुणवत्ता से समझौता नहीं, धारी में विभाग ने प्रतिष्ठानों को दिए सख्त निर्देश
धारी – त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए धारी क्षेत्र में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर कसियालेख, गंगुवाचौर, चौखुटा और लेटीबुंगा क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंट एवं किराना प्रतिष्ठानों का निरीक्षण […]
खराब सड़क से मिलेगी निजात, चाफी-अलचौना-ताड़ा मार्ग के सुधारीकरण का शुभारंभ
भीमताल – भीमताल विधानसभा क्षेत्र के भीमताल ब्लॉक में लंबे समय से खराब पड़े चाफी-अलचौना-ताड़ा मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शुभारंभ किया। सड़क के लिए शासन से 2.26 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। चाफी-अलचौना-ताड़ा मोटर मार्ग की […]
अब 15 किमी दूर नहीं जाना पड़ेगा, कैड़ागांव हाईस्कूल का हुआ उच्चीकरण
ओखलकांडा – भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक स्थित ग्राम सभा कैड़ागांव-कुकना में वर्षों से चली आ रही हाईस्कूल के इंटरमीडिएट में उच्चीकरण की मांग पूरी हो गई। मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद कैड़ागांव हाईस्कूल का इंटरमीडिएट स्तर पर उच्चीकरण किया गया। मंत्री राम सिंह कैड़ा ने उच्चीकृत विद्यालय का उद्घाटन किया। ग्रामीण लंबे समय […]










