उत्तराखण्ड ज़रा हटके भीमताल

सीएम धामी के जन्मदिन पर भीमताल में सेवा कार्यक्रम, रक्तदान के साथ सुनीं जनसमस्याएं

ख़बर शेयर करें -

भीमताल  – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर भीमताल विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की ओर से भीमताल रामलीला मैदान में रक्तदान शिविर और बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में दर्जनों लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

इस दौरान आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत विभिन्न समस्याएं मंत्री राम सिंह कैड़ा के सामने रखीं। मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  भारत रत्न पंत के आदर्शों को किया याद, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के बीच केक काटकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन मनाया और उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन 16 सितंबर को मनाया जाता है।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए लगातार काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में सड़क हादसा, एक युवक की मौत - दूसरा गंभीर रूप से घायल

कैड़ा ने अधिकारियों से कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाई जाए और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि ‘सरकार जनता के द्वार’ की भावना के साथ जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चित्रशिला घाट पर गमगीन माहौल में हुआ गिरिजा शंकर जोशी का अंतिम संस्कार

शिविर में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।