बिंदुखत्ता/लालकुआं – बिंदुखत्ता में बृहस्पतिवार को एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब सात फेरों की रस्म से ठीक पहले दूल्हा मंडप छोड़कर जाने लगा। दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाया कि दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने […]
लालकुआं
आंचल उत्पादों की नई कीमतें घोषित, क्रीम पर सबसे ज्यादा 50 रुपये की बढ़ोतरी
लालकुआं – नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने आंचल ब्रांड के दूध और दुग्ध उत्पादों की नई मूल्य सूची जारी कर दी है। संशोधित दरें 20 नवंबर 2026 से प्रभावी होंगी। नई मूल्य सूची के तहत दूध, पनीर और क्रीम सहित विभिन्न उत्पादों की कीमतों में दो रुपये से लेकर 50 रुपये तक की […]
710 दुग्ध समितियां बनेंगी जनगणना जागरूकता की कड़ी, उत्पादकों को स्व-गणना के लिए करेंगे प्रेरित
लालकुआं – जनगणना-2027 को लेकर नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने जागरूकता अभियान चलाने की पहल की है। दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि संघ से जुड़ी पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों की 710 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के माध्यम से करीब 34 हजार दुग्ध […]
मुकेश बोरा ने छोटी दीपावली पर दी बधाई, हर घर में सुख-समृद्धि के दीप जलने की कामना
लालकुआं – छोटी दीपावली यानी नरक चतुर्दशी के पावन अवसर पर नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से समस्त देशवासियों, दुग्ध उत्पादकों, उपभोक्ताओं और जनपद के पत्रकारों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। इस अवसर पर दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह […]
डर्बी जंगल से पकड़े गए नकबजन, लालकुआं पुलिस ने बरामद किए 2.69 लाख के जेवर
लालकुआं – नैनीताल जिले की लालकुआं पुलिस ने घर में ताला तोड़कर की गई नकबजनी की वारदात का 19 दिन में खुलासा करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख 69 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। मामले के खुलासे के […]
मुकेश बोरा के नेतृत्व में लालकुआं दुग्ध संघ ने रचा इतिहास, प्रदेश में मिला पहला स्थान
लालकुआं – दुग्ध उत्पादन और सहकारिता के क्षेत्र में नैनीताल जनपद के लालकुआं दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने प्रदेशभर में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। बेहतर कार्यप्रणाली, दुग्ध उपार्जन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर लालकुआं दुग्ध संघ को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए उत्तराखंड का सर्वश्रेष्ठ दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ घोषित किया गया है। […]
त्योहारों से पहले पशुपालकों की बल्ले-बल्ले, बिंदुखत्ता में बंटा 42.46 लाख का बोनस
लालकुआं – आगामी त्योहारों से पहले नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने बिंदुखत्ता क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों को बड़ी आर्थिक सौगात दी है। संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों में कुल 42 लाख 46 हजार रुपये का बोनस वितरित किया गया। करीब 66 करोड़ रुपये की दुग्ध […]
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
लालकुआं – नगर के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से निजी क्लीनिक पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। […]
लालकुआं में चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता, कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
लालकुआं – नैनीताल जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआं पुलिस ने एक व्यक्ति को 110 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी […]
राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार लालकुआं पहुंचे दिनेश आर्य, जगह-जगह हुआ स्वागत
लालकुआं – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य सोमवार को निर्वाचन के बाद पहली बार लालकुआं पहुंचे। उनके लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीनपानी से लेकर गौरापड़ाव, बेरीपड़ाव, मोटाहल्दू और हल्दूचौड़ तक ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं […]










