उत्तराखण्ड ज़रा हटके लालकुआं

राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार लालकुआं पहुंचे दिनेश आर्य, जगह-जगह हुआ स्वागत

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य सोमवार को निर्वाचन के बाद पहली बार लालकुआं पहुंचे। उनके लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीनपानी से लेकर गौरापड़ाव, बेरीपड़ाव, मोटाहल्दू और हल्दूचौड़ तक ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट और हल्दूचौड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय उर्फ रोहित दुम्का सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तीनपानी से हल्दूचौड़ तक गूंजे स्वागत के नारे

राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य के स्वागत के लिए सोमवार सुबह दस बजे से ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तीनपानी स्थित आईटीआई परिसर में एकत्र होने लगे थे। करीब 11 बजे उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों और पुष्पवर्षा के साथ उनका अभिनंदन किया। इसके बाद उनका काफिला हल्दूचौड़ पहुंचा, जहां विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट और मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें 👉  बाईपास निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत, समयसीमा और गुणवत्ता पर मुख्यमंत्री धामी का जोर

भाजपा ने सामान्य कार्यकर्ता को दिया सम्मान : दिनेश आर्य

स्वागत से अभिभूत राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन्हें राज्यसभा भेजकर संगठन के प्रति समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है। भाजपा ऐसी पार्टी है, जहां सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत, निष्ठा और समर्पण के बल पर शीर्ष पदों तक पहुंच सकता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा उनके लिए मां के समान है, जिसने उन्हें सदैव बहुत कुछ दिया है। कार्यकर्ताओं के समर्पण और संगठन की मजबूती का उल्लेख करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रफ्तार पर रखें नियंत्रण, आपकी सतर्कता बचा सकती है जान: एसएसपी नैनीताल

खरगे की टिप्पणी को बताया कांग्रेस के नैतिक पतन की पराकाष्ठा

इस दौरान राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई कथित टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पिता के प्रति अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल लोकतांत्रिक मर्यादाओं और संवैधानिक पदों की गरिमा के अनुरूप नहीं है। उनके अनुसार, यह कांग्रेस के नैतिक और वैचारिक पतन की पराकाष्ठा है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रवक्ता संस्कृत परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, तीन केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दिनेश आर्य ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता इस तरह की बयानबाजी कर राजनीतिक माहौल को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता राजनीतिक दलों के आचरण और उनकी भाषा को समझती है। आर्य ने कांग्रेस अध्यक्ष से कथित टिप्पणी के लिए देश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।