हल्द्वानी – सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को हल्द्वानी में कुमाऊं मंडल के नवनिर्मित उपनल कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। करीब 1.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस भवन से पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और उपनल से जुड़े कार्मिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उद्घाटन अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री ने […]
Blog
हरियाली तीज पर सजी मधुबन वाटिका, नैनीताल पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों ने जमकर बिखेरी प्रतिभा
हल्द्वानी – नैनीताल पुलिस परिवार की एकजुटता, सांस्कृतिक परंपराओं और महिला प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से शनिवार को हल्द्वानी स्थित मधुबन वाटिका में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस परिवार की महिला कर्मियों, गृहणियों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सावन के गीतों, झूलों और विभिन्न प्रतियोगिताओं ने […]
बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े चेन झपटकर भागा स्कूटी सवार, धक्का लगने से सड़क पर गिरीं 75 वर्षीय महिला
देहरादून – वसंत विहार फेज-2 में स्कूटी सवार युवक ने रास्ता पूछने के बहाने 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को रोककर उनके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गया। चेन झपटने के दौरान आरोपी ने महिला को धक्का भी दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गईं। पूरी घटना पास […]
उफनते रकसिया नाले को पार करना पड़ा भारी, तेज बहाव में बाइक सवार बहा; बाइक फंसने से बची जान
हल्द्वानी – दमुवाढूंगा क्षेत्र का रकसिया नाला बारिश के बीच शनिवार रात उफान पर आ गया। तेज बहाव के बीच नाला पार करने का प्रयास कर रहा एक बाइक सवार बह गया। हालांकि, बाइक नाले में फंस जाने से युवक किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आया और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद क्षेत्र […]
15 अगस्त को गौला नदी में हादसा, दोस्तों के साथ नहाने गया छात्र तेज बहाव में बहा तलाश जारी
शांतिपुरी – गौला नदी में नहाने के दौरान हिमालयन स्कूल के एक छात्र के तेज बहाव में बह जाने से हड़कंप मच गया। हादसे के बाद से छात्र का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें नदी में लगातार सर्च अभियान चला रही हैं। जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त की दोपहर […]
उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय,इन पांच जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट
देहरादून – उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। रविवार सुबह से ही पहाड़ से लेकर मैदान तक अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र ने राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही […]
भारत को विश्व पटल पर सशक्त राष्ट्र बनाने में अटल जी का योगदान अविस्मरणीय: सीएम धामी, पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री को किया नमन
देहरादून – पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उन्हें राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का सजग प्रहरी बताया। […]
स्वतंत्रता दिवस पर वन प्रभाग में श्रमदान और पौधरोपण
हल्द्वानी – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला गंगा समिति, नैनीताल एवं तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ वृहद स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रप्रेम के साथ नागरिक कर्तव्यों, स्वच्छता, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभागीय वनाधिकारी […]
चोरगलिया को मिली पुल की सौगात, आवागमन होगा आसान
हल्द्वानी/चोरगलिया – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को नैनीताल जिले के भ्रमण पर चोरगलिया पहुंचे। राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के चोरगलिया पहुंचने पर हैलीपैड […]
तिरंगा यात्रा में युवाओं को मतदाता जागरूकता का संदेश
नैनीताल – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नैनीताल में तल्लीताल से मल्लीताल तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देते हुए बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, युवाओं और आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान स्वीप टीम नैनीताल ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एसआईआर के […]










