उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

उफनते रकसिया नाले को पार करना पड़ा भारी, तेज बहाव में बाइक सवार बहा; बाइक फंसने से बची जान

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – दमुवाढूंगा क्षेत्र का रकसिया नाला बारिश के बीच शनिवार रात उफान पर आ गया। तेज बहाव के बीच नाला पार करने का प्रयास कर रहा एक बाइक सवार बह गया। हालांकि, बाइक नाले में फंस जाने से युवक किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आया और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, नगर निगम के वार्ड संख्या-36 दमुवाढूंगा में सरदार की कोठी के पास शिव मंदिर के सामने शनिवार रात बारिश के चलते रकसिया नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इसी दौरान बाइक सवार तनिष्क तिवारी नाला पार करने का प्रयास कर रहे थे। तेज बहाव की चपेट में आते ही बाइक बहने लगी और तनिष्क भी पानी के साथ बह गए।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं की विकास परियोजनाओं की समीक्षा, आयुक्त दीपक रावत ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश

हालांकि, कुछ दूरी पर बाइक नाले में फंस गई, जिससे तनिष्क को संभलने का मौका मिल गया और वह किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। हादसे में बड़ा नुकसान होने से बच गया।

बारिश में हर साल बढ़ता है खतरा

वार्ड पार्षद तनुजा जोशी ने बताया कि बरसात के मौसम में रकसिया नाला अक्सर उफान पर आ जाता है। तेज बहाव के कारण यहां दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से नाले पर स्थायी पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  डेयरी प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, पनीर-घी के नमूने जांच को भेजे

पार्षद का कहना है कि क्षेत्र में आवाजाही के लिए सुरक्षित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थायी पुलिया बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि भविष्य में इस तरह के हादसों पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम का बदला पैटर्न! उत्तराखंड में पहाड़ों के मुकाबले मैदानों में बढ़ी भारी बारिश