उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई संत कबीर जयंती, समानता और सद्भाव का लिया संकल्प

रुद्रपुर – संत शिरोमणि कबीर साहब की जयंती के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली के सामने स्थित संत कबीर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने संत कबीर के विचारों को आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए उनके […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके जसपुर

औचक निरीक्षण में खुली लापरवाही की पोल, मंत्री कैड़ा ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

जसपुर – उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को नगर पालिका परिषद जसपुर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी एवं कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित मिले, जबकि कुछ कर्मचारियों के कई दिनों से कार्यालय नहीं आने की जानकारी भी सामने आई। कार्यालय परिसर में […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

काठगोदाम की सिंचाई नहर में में मिला शव, हर पहलू से कर रही जांच पुलिस

हल्द्वानी – काठगोदाम थाना क्षेत्र के कॉलटैक्स स्थित सिंचाई नहर में सोमवार देर शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नहर में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। […]

उत्तराखण्ड क्राइम रामनगर

तमंचे की नोक पर लूट करने वाला इनामी अपराधी ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार

रामनगर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में वांछित एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस और एसओजी नैनीताल की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी लुटेरे को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके भीमताल

राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर प्रो. महालनोबिस को किया याद, डेटा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

भीमताल – भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 29 जून को महान सांख्यिकीविद् प्रो. पी.सी. महालनोबिस की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में सोमवार को विकास भवन भीमताल स्थित जिला अर्थ एवं सांख्यिकी कार्यालय में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस वर्ष […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने सराहा गिरीश कांडपाल का प्रयास

हल्द्वानी – नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हल्द्वानी-काठगोदाम में युवा उद्यमी गिरीश कांडपाल द्वारा स्थापित ‘विरासत स्टोर’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय उत्पादों के संरक्षण, संवर्धन और विपणन के क्षेत्र में गिरीश कांडपाल द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

नाबार्ड की पहल से मजबूत होगी ग्रामीण भंडारण व्यवस्था, सहकारी समितियों को मिलेगा नया संबल

हल्द्वानी – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की ओर से भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की महत्वाकांक्षी एवं विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को नैनीताल जिला सहकारी बैंक मुख्यालय, हल्द्वानी में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशाला एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कार्यशाला में योजना […]

उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

बाइक पर बैठाकर की थी लूट, पुलिस की सतर्कता से दोनों आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए भोटियापड़ाव क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने बाइक पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर मारपीट […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर मुक्तेश्वर पुलिस का शिकंजा, शराब तस्कर गिरफ्तार

मुक्तेश्वर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपदभर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुक्तेश्वर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को चार पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 का काउंटडाउन शुरू, स्वास्थ्य से लेकर हेलीकॉप्टर तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

हल्द्वानी – बहुप्रतीक्षित कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 आगामी 04 जुलाई से प्रारंभ होगी। यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने को लेकर प्रशासन ने तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत की अध्यक्षता में हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय में उच्च स्तरीय समीक्षा […]