नैनीताल – जिले में पारिवारिक विवाद के चलते उत्पन्न संभावित खतरे को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। पिता और सगे भाई की शिकायत के आधार पर भुजियाघाट निवासी विकास किरौला का शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि लाइसेंसी […]
Author: News Desk
फुटपाथ और बाजारों से अतिक्रमण हटेगा हाईकोर्ट ने 29 दिसंबर तक मांगी रिपोर्ट….
नैनीताल – उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हल्द्वानी शहर में फड़-ठेलों, ई-रिक्शा और टेंपो की अव्यवस्थित आवाजाही को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। हल्द्वानी के बाजारों, गलियों और फुटपाथों से जुड़े अतिक्रमण के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने एसएसपी नैनीताल और नगर आयुक्त हल्द्वानी को निर्देश दिए हैं कि वे […]
सड़क, बिजली, पानी से लेकर पेंशन तक शिविरों में मिली हर समस्या की सुनवाई….
नैनीताल (खैरना)- सरकार और आम जनता के बीच की दूरी कम करने के उद्देश्य से शुरू किया गया “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान जनपद नैनीताल में प्रभावी रूप से धरातल पर उतरता दिखाई दे रहा है। इस अभियान के तहत आयोजित बहुउद्देशीय शिविरों में न केवल जनता की समस्याएं सुनी जा रही हैं, […]
72 टुकड़े, डीप फ्रीजर और खौफनाक सच अनुपमा हत्याकांड में उम्रकैद बरकरार….
देहरादून – उत्तराखंड के बहुचर्चित अनुपमा गुलाटी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए आरोपी पति राजेश गुलाटी की आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा है। नैनीताल हाईकोर्ट ने निचली अदालत के निर्णय को सही ठहराते हुए स्पष्ट कहा कि यह अपराध अत्यंत जघन्य, अमानवीय और समाज को झकझोर देने वाला है, जिसमें […]
उत्तराखंड के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर, 15 से 30 जनवरी तक कोटद्वार में होगी अग्निवीर भर्ती रैली….
कोटद्वार – भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देखने वाले उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) लैंसडाउन ने अग्निवीर भर्ती रैली की तिथियां घोषित कर दी हैं। यह भर्ती रैली 15 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक कोटद्वार के गब्बर सिंह कैंप में आयोजित की जाएगी। […]
तीन स्कूटी चोरी करने वाला गिरफ़्तार पुलिस ने 72 घंटे में सुलझाया हल्द्वानी का चर्चित केस….
हल्द्वानी – शहर में बढ़ती स्कूटी चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई तीन एक्टिवा स्कूटी बरामद की हैं। आरोपी की पहचान हिमांशु पुत्र विनोद (23 वर्ष), निवासी हल्द्वानी के रूप में हुई है। मामला […]
फसलें बर्बाद, लोग परेशान पहाड़ में इंसान और वन्यजीवों की जंग खतरनाक मोड़ पर….
पिथौरागढ़ – पहाड़ के गांवों में मानव-वन्यजीव संघर्ष अब गहराता जा रहा है। कभी जंगलों तक सीमित रहने वाले बंदर, लंगूर, तेंदुए और जंगली सूअर अब गांवों, खेतों और घरों तक पहुंच चुके हैं। फसलों, फलों और राशन को नुकसान पहुंचाने के साथ ये वन्यजीव अब इंसानों के लिए भी खतरा बनते जा रहे हैं। […]
हल्द्वानी में पुलिस पर फिर लगा दबंगई का आरोप चायवाले को खींचकर 112 वाहन में बैठाया….
हल्द्वानी – नैनीताल जिले में पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के नैनीताल रोड स्थित बेस अस्पताल के पास एक चाय विक्रेता को पुलिस द्वारा जबरन उठाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में रोष […]
जेपी नड्डा के बाद संगठन में नई ऊर्जा नितिन नवीन बने बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष….
नई दिल्ली – भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार, 14 दिसंबर 2025 को एक बड़ा संगठनात्मक निर्णय लेते हुए बिहार के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (National Working President) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व में नितिन नवीन के बढ़ते कद, […]
रामनगर से हल्द्वानी जा रही सवारी बस पलटी, छह गंभीर घायल, दस यात्रियों को आई चोटें….
कालाढूंगी – रविवार को कालाढूंगी–रामनगर मार्ग पर चुनाखान के पास एक निजी सवारी बस के पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चार अन्य को हल्की चोटें आईं। घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद […]










