उत्तराखण्ड ज़रा हटके लालकुआं

वर्ष 2023 तक विधानसभा की पेयजल व लो वोल्टेज की समस्याओं का कर दिया जाएगा समाधान-विधायक…

ख़बर शेयर करें -

विधायक ने गिनाई अपनी उपलब्धियां,पेयजल की सभी समस्याओं का समाधान होने की कही बात….

लालकुआं-लालकुआं के नगर पंचायत सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने 2023 तक लालकुआं विधानसभा के अंतर्गत पेयजल की सभी समस्याओं का समाधान होने की बात कही, बताते चलें कि शुक्रवार को लालकुआं नगर पंचायत के सभागार में पत्रकार वार्ता में विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने कहा कि उनके द्वारा वर्ष 2023 तक विधानसभा की पेयजल व लो वोल्टेज की समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा,

यह भी पढ़ें 👉  नई बलेनो फेसलिफ्ट बाजार में उतरी, डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने किया शुभारंभ

 

वही गौला नदी की रॉयल्टी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से वार्ता हो चुकी है सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है, रॉयल्टी दर में कटौती अवश्य की जाएगी तथा 20 जनवरी को कैबिनेट की बैठक में इस पर अंतिम मोहर लगा दी जाएगी, वही विधायक ने कहा कि वाहन सरेंडर अवधि पर विचार करते हुए इस अवधि को 6 माह से बढ़ाकर 1 वर्ष कर दिया गया है, वहीं उन्होंने अपनी उपलब्धियां बताते हुए बिंदुखत्ता में रुके हुए कई कार्यों को उनके द्वारा पूरा किए जाने की बात भी कही,

 

यह भी पढ़ें 👉  नशे की खेप के साथ पांच गिरफ्तार, एक आरोपी पर पहले से दो NDPS मुकदमे

बिंदुखत्ता राजस्व गांव के मसले पर विधायक बोले की उनके द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उचित माध्यम के जरिए इसके लिए बातचीत कर ठोस पहल शुरू की जाएगी, प्रक्रिया लंबी है बावजूद इसके परिणाम सकारात्मक ही आएंगे, वहीं उन्होंने कहा कि बिन्दुखत्ता में उनके द्वारा 9 ट्रांसफार्मर लगाए जा चुके हैं, जिससे लो वोल्टेज की समस्या पर काफी हद तक काबू पाया जा चुका है ,नेशनल हाईवे की समस्या को भी जल्द ही निपटा लिया जाएगा तथा मार्गों को बेहतर बनाए जाना उनकी प्राथमिकता है ,वही अंतरिम मार्गों पर भी जल्द ही वर्क प्रारंभ किया जाएगा,

यह भी पढ़ें 👉  मलबा आया तो खुद मौके पर पहुंचे SSP, जेसीबी लगाकर खुलवाया हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग