उत्तराखण्ड क्राइम लालकुआं

बरात लेकर आया दूल्हा मंडप से भागने लगा, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

ख़बर शेयर करें -

बिंदुखत्ता/लालकुआं – बिंदुखत्ता में बृहस्पतिवार को एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब सात फेरों की रस्म से ठीक पहले दूल्हा मंडप छोड़कर जाने लगा। दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाया कि दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दूल्हे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद देर रात तक लालकुआं कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच विवाद चलता रहा।

जानकारी के अनुसार, बिंदुखत्ता निवासी युवती का विवाह कालाढूंगी क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ तय हुआ था। दोनों के बीच पिछले करीब एक वर्ष से मोबाइल पर बातचीत हो रही थी। बृहस्पतिवार को बरात धूमधाम से बिंदुखत्ता पहुंची। नाश्ते-खाने और जयमाला की रस्में भी हंसी-खुशी संपन्न हुईं।

यह भी पढ़ें 👉  गूलर पुल के पास 100 मीटर नीचे गिरी बस, आठ शव बरामद; 26 घायल अस्पताल पहुंचाए

बताया गया कि जैसे ही मंडप में सात फेरों की तैयारी शुरू हुई, दूल्हे ने अचानक शादी करने से इनकार कर दिया। उसने युवती पर इधर-उधर देखने का आरोप लगाते हुए विवाह से मना कर दिया। वहीं, युवती पक्ष का आरोप है कि दहेज में कार की मांग पूरी न होने के कारण दूल्हे ने यह कदम उठाया। दूल्हे के शादी से इनकार करने के बाद बराती भी धीरे-धीरे मौके से चले गए।

ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस चौकी पहुंचाया

यह भी पढ़ें 👉  30 नवंबर तक घर बैठे करें स्व-गणना, सांसद अजय भट्ट ने की जनपदवासियों से अपील

दूल्हे के अचानक शादी से मुकरने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने उसे पकड़कर बिंदुखत्ता पुलिस चौकी पहुंचा दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद चौकी प्रभारी गौरव जोशी दूल्हे को लालकुआं कोतवाली ले आए। दुल्हन पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दमखम और हौसले से जीते तीन पदक, एसएसपी नैनीताल ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि दूल्हे को हिरासत में लिया गया है। दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बनने पर तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

एसपी क्राइम नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि शादी समारोह में विवाद की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों को कोतवाली लाया गया है। दुल्हन पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।