उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

छतरपुर रिंग रोड के पास सनसनीखेज घटना, रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – शहर के छतरपुर रिंग रोड के पास शनिवार को रेलवे ट्रैक पर 25 वर्षीय युवक का शव दो हिस्सों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का सिर ट्रैक के एक ओर, जबकि धड़ दूसरी ओर पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार करना पड़ेगा भारी, विभाग ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

सूचना पर पहुंची पंतनगर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और युवक की शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाकर जांच की।

यह भी पढ़ें 👉  फायरिंग प्रकरण में शस्त्र लाइसेंस निरस्त, जन सुरक्षा को बनाया आधार

प्रारंभिक तौर पर युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वह किन परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक तक पहुंचा और घटना कब हुई, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस युवक की पहचान कराने के साथ ही मौत के कारणों की जांच में जुटी है। मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है।