उत्तराखण्ड ज़रा हटके रामनगर

‘ड्रग फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत कार्रवाई, नशीली दवाओं के साथ आरोपी दबोचा

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ड्रग फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 240 ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड कैप्सूल और 540 अल्प्रा टैबलेट बरामद की गई हैं। उसके पास से ₹2,820 की नकदी भी मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट में नहीं छूटी एक भी पात्र किशोरी, HPV टीकाकरण का लक्ष्य 100 प्रतिशत पूरा

पुलिस के मुताबिक, रामनगर पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान टेड़ा गांव जाने वाले मार्ग पर शमशान घाट से करीब 200 मीटर पहले एक टुक-टुक को रोककर उसमें सवार युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद होने पर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम में चरस तस्करी पर पुलिस-STF का शिकंजा, 1.155 किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान नदीम (29), पुत्र मौ. अजीम, निवासी उत्तरी खताड़ी, रामनगर के रूप में की है। बरामद नकदी के संबंध में पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने इसे नशीली दवाओं की बिक्री से अर्जित करना बताया।

NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली रामनगर में मु0अ0सं0 296/2026 दर्ज किया है। मामले में NDPS एक्ट की धारा 8/22/27/60 के तहत कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर देर रात चेकिंग, ड्रंकन ड्राइविंग समेत 70 वाहनों पर कार्रवाई

पुलिस के अनुसार नशीली दवाओं की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

कार्रवाई में उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी छोई देवेन्द्र राजपूत, हेड कांस्टेबल नवीन पांडे, कांस्टेबल जसवीर सिंह और कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।