उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

भीमताल मार्ग पर अचानक गिरा मलबा, टैक्सी सवारों की बाल-बाल बची जान

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी/भीमताल – लगातार बारिश के बीच भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। बोहराकुन के पास पहाड़ी से अचानक मलबा और बड़े पत्थर गिरने से हल्द्वानी से भीमताल की ओर जा रही एक टैक्सी उसकी चपेट में आ गई। गनीमत रही कि हादसे में टैक्सी सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।

यह भी पढ़ें 👉  डायरिया की शिकायतों पर एक्शन में सांसद भट्ट, डीएम-सीएमओ से फोन पर की बात

बताया जा रहा है कि टैक्सी भीमताल की ओर जा रही थी। इसी दौरान बोहराकुन के पास पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर सड़क पर आ गिरा। मलबा और पत्थर टैक्सी के ठीक सामने आकर गिरे, जिससे चालक ने किसी तरह वाहन को संभाला। यदि पहाड़ी का मलबा कुछ आगे गिरता तो टैक्सी सीधे उसकी चपेट में आ सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम रोड पर डंडे लहराकर दहशत का आरोप, 15 युवक पुलिस की पकड़ में

हादसे के बाद मार्ग पर मलबा और बड़े पत्थर जमा होने से यातायात बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। सूचना मिलने के बाद प्रशासन की ओर से मार्ग को खोलने के लिए जेसीबी मशीन मौके पर भेजी गई। मशीन की मदद से सड़क से मलबा हटाने का कार्य शुरू कराया गया।

बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। ऐसे में प्रशासन और पुलिस की ओर से वाहन चालकों और यात्रियों से संवेदनशील पहाड़ी मार्गों पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का फोकस, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश