उत्तराखण्ड उधम सिंह नगर

50 महिलाओ को मिलेगा गाय के गोबर और अन्य प्रकृति की चीजों से बनाई जा रही धूप बत्ती, अगरबती के बारे मे प्रशिक्षण

ख़बर शेयर करें -

भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के सहयोग व एसेंचर के सहयोग से निर्मला सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसायटी द्वारा 50 महिलाओं को साधु नगर, उधम सिंह नगर,नि:शुल्क गाय के गोबर (Value Added Cow Waste Product) का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें ई0डि0आई0आई0 के परियोजना अधिकारी चंचल कुमार द्वारा उपस्थित महिलाओं को प्रशिक्षण कार्यक्रम से अवगत कराया गया। उन्होंने ई0डी0आई0आई0, एक्सेंचर के बारे में मौजूद लोगों को विस्तार से समझाया।

यह भी पढ़ें 👉  मनोज सरकार स्टेडियम में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता का आगाज

निर्मला संस्था के प्रोग्राम के कोर्डिनेटर हेमा बिष्ट द्वारा उधम सिंह नगर के ग्राम प्रधान मनीष सिंह का स्वागत किया गयाl ईo डीo आईo आईo के परियोजना प्रबंधक बालकृष्ण जोशी द्वारा जिला उद्योग के पूर्व महाप्रबंधक योगेश पाण्डे को भी समानित किया गया l जिन्होंने जिला उद्योग केन्द्र द्वारा दी जाने वाली योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में उपस्थित*CRP लता मगेश देवी का हेमा बिष्ट द्वारा स्वागत किया गया। निर्मला संस्था के निदेशक संजीव कुमार भटनागर ने संस्था द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी उपस्थित लोगों को दी ।उन्होंने प्रशिक्षण की महत्ता गाय के गोबर व अन्य प्रकृति की चीजों से बनाई जा रही धूप बत्ती, अगरबती के बारे मे प्रकाश डाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  अब बड़ी साइबर ठगी पर दर्ज होगी अनिवार्य एफआईआर, रिकवरी रेट हुआ दोगुना

नि:शुल्क प्रशिक्षण हमारी संस्था ईoडीoआईo एक्सेंचर के द्वारा एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें चयनित 50 महिलाओं को 4 सप्ताह का निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। ई0डि0 0आई0आई0 के परियोजना समन्वयक बालकृष्ण जोशी द्वारा उपस्थित महिलाओं को होने वाले प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिसमें हेमा बिष्ट, दुष्यंत, अर्पण, दमयंती देवी आदि लोग उपस्थित थे।