उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

नई पारी की शुरुआत पर सम्मान, एसएसपी ने कहा—अब अपने पैशन को दीजिए समय

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – नैनीताल पुलिस परिवार ने गुरुवार को 34 वर्षों से अधिक समय तक विभाग की सेवा करने वाले दो पुलिस कर्मियों को सम्मान और भावनाओं के बीच विदाई दी। कोतवाली हल्द्वानी के सभागार में आयोजित समारोह में ऐच्छिक सेवानिवृत्त हो रहे दोनों अपर उपनिरीक्षकों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विदाई समारोह में ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए अपर उपनिरीक्षक मान सिंह और अपर उपनिरीक्षक कूपर कुमार के 34 वर्ष 7 माह 16 दिन के उल्लेखनीय सेवाकाल को याद किया गया। दोनों ने वर्ष 1991 में आरक्षी के रूप में पुलिस सेवा में प्रवेश किया था और उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में अपनी सेवाएं देते हुए ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर गैंगरेप मामला: पुलिस हिरासत में आरोपियों के भागने के प्रयास से सड़क पर मचा हंगामा

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे दोनों पुलिस कर्मियों ने विभाग में बिताए अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने अपने साथियों और वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए सेवा काल की अनेक यादों को साझा किया, जिससे समारोह का माहौल भावुक हो उठा। परिजनों और सहकर्मियों ने भी उनके समर्पण की सराहना करते हुए नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

‘अब Retire नहीं, Rewire होने का समय’

समारोह को संबोधित करते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दोनों पुलिस कर्मियों की अनुकरणीय सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं, बल्कि नई शुरुआत है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस पर फायरिंग पड़ी भारी, गैंगरेप के तीनों आरोपी मुठभेड़ के बाद दबोचे गए

उन्होंने कहा, “अब जीवन में ‘Retire’ नहीं, बल्कि ‘Rewire’ होने का समय है। वर्षों की व्यस्तता के कारण जो सपने और रुचियां अधूरी रह गईं, उन्हें पूरा करने का यह सबसे उपयुक्त अवसर है। अपने पैशन को फॉलो करें, परिवार के साथ समय बिताएं, स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और जीवन के हर पल का आनंद लें।”

यह भी पढ़ें 👉  एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल अधिकार संरक्षण आयोग की जागरूकता गोष्ठी

एसएसपी ने कहा कि पुलिस विभाग दोनों कर्मियों की निष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवाओं को सदैव याद रखेगा।

इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, एसएसपी के वाचक रमेश सिंह नेगी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता, अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।