उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

18 साल की उम्र में दुनिया को चौंकाने वाले निशानेबाज़ “जसपाल राणा” का हुआ निधन,, खेल जगत में शोक की लहर,,

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – भारतीय निशानेबाजी जगत के दिग्गज खिलाड़ी, एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और देश के प्रतिष्ठित शूटिंग कोच जसपाल राणा का गुरुवार को निधन हो गया। 49 वर्षीय राणा ने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने की है। उनके असामयिक निधन से पूरे खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, जसपाल राणा हाल ही में जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप से लौटे थे। यात्रा के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और स्टेंट प्रक्रिया भी की गई थी। उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा था, लेकिन गुरुवार को अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  दिवाली पर मुफ्त के 8 हजार रुपये का दावा फर्जी, व्हाट्सएप संदेश से रहें सावधान

जसपाल राणा भारतीय निशानेबाजी के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते थे। महज 18 वर्ष की उम्र में विश्व स्तर पर पहचान बनाने वाले राणा ने राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में कई पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। वर्ष 2006 के दोहा एशियाई खेलों में उनके तीन स्वर्ण पदक और विश्व रिकॉर्ड आज भी भारतीय खेल इतिहास के स्वर्णिम अध्यायों में शामिल हैं।

खिलाड़ी के साथ-साथ उन्होंने एक सफल कोच के रूप में भी नई पीढ़ी के निशानेबाजों को तैयार किया। मनु भाकर सहित कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

यह भी पढ़ें 👉  हिमनद झीलों की निगरानी से लेकर बचाव तक, नैनीताल में तैयार होगी आपदा प्रबंधन की रणनीति

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जाना भारतीय खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जसपाल राणा ने न केवल अपनी उपलब्धियों से देश का नाम रोशन किया, बल्कि एक कोच और मार्गदर्शक के रूप में भी युवा खिलाड़ियों को नई दिशा दी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता, कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

जसपाल राणा के निधन से उत्तराखंड समेत पूरे देश में शोक की लहर है। खेल प्रेमी, खिलाड़ी और विभिन्न संगठनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारतीय खेल जगत में उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया है।