उत्तराखण्ड ज़रा हटके भीमताल

बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, भीमताल-भवाली में स्कूल बसों की चेकिंग – दो वाहनों पर कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

भीमताल/भवाली – स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नैनीताल पुलिस द्वारा स्कूल बसों की नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशों के क्रम में भीमताल और भवाली क्षेत्र में संचालित स्कूल बसों की सघन जांच की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सट्टा कारोबार पर बनभूलपुरा पुलिस का शिकंजा, नकदी समेत आरोपी गिरफ्तार

एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में निरीक्षक यातायात महेश चंद्रा द्वारा कुल छह स्कूल बसों की जांच की गई। जांच के दौरान सभी बसों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित पाए गए।

हालांकि जांच में दो स्कूल बसों में अनियमितताएं सामने आईं। एक बस में मेडिकल किट उपलब्ध नहीं थी, जबकि दूसरी बस में रखी दवाइयां एक्सपायर पाई गईं। इस पर संबंधित दोनों बसों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।

नैनीताल पुलिस ने सभी स्कूल संचालकों और वाहन चालकों से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्कूल बसों में निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  राजस्थान की महिला पर्यटक के लिए मददगार बनी नैनीताल पुलिस, खोया मंगलसूत्र किया बरामद

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि स्कूल वाहनों की जांच आगे भी जारी रहेगी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  केवीएम स्कूल अग्निकांड में फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से बचा बड़ा नुकसान, दो बसें और जनरेटर जले