उत्तराखण्ड उधम सिंह नगर ज़रा हटके

तीन राज्यों में जीत पर बोले अजय भट्ट—देश विकास के नए दौर में

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी/नैनीताल – नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिली सफलता पर देशवासियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सेलाकुई में जन्मदिन की पार्टी के दौरान खूनी विवाद, 25 वर्षीय युवक की मौत

उन्होंने कहा कि यह जीत केवल चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि जनविश्वास और विकास आधारित राजनीति की स्पष्ट विजय है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा का यह विजयी अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और देश निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ड्रग फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत कार्रवाई, नशीली दवाओं के साथ आरोपी दबोचा

अजय भट्ट ने इस सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व, गृहमंत्री Amit Shah के मार्गदर्शन और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin की संगठनात्मक रणनीति को दिया।

उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” का मूल मंत्र आज नए भारत की पहचान बन चुका है और इसी सिद्धांत के साथ देश विकास के पथ पर अग्रसर है।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी महोत्सव में सुरक्षा का कड़ा पहरा, एसपी ने पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश