उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस सड़कों पर, गणेश गोदियाल के नेतृत्व में गरजा विरोध

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – शहर के मंगल पड़ाव स्थित अंबेडकर पार्क में महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता और पूर्व विधायक शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

धरने का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष Ganesh Godiyal ने किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर केवल दिखावा किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है और महिलाओं को उनका अधिकार देने के बजाय इसे टालने का काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘हे राम’ पुस्तक लेकर सीएम धामी से मिले लेखक, शोधपरक प्रयास की हुई सराहना

धरने में शामिल महिला कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की और महिला सशक्तिकरण को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि जब तक महिला आरक्षण को प्रभावी रूप से लागू नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक भी मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए महिला हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ से कैंचीधाम तक सड़क सुधरेगी, 5.28 करोड़ की लागत से शुरू हुआ डामरीकरण