उत्तराखण्ड क्राइम रामनगर

रामनगर में होमस्टे प्रकरण पर सख्ती, आरोपी मैनेजर सलाखों के पीछे….

ख़बर शेयर करें -

रामनगरजनपद नैनीताल के रामनगर क्षेत्र स्थित कोसी कैफे होमस्टे प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होमस्टे मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने जांच में तेजी दिखाई।

पुलिस के अनुसार इस मामले में दर्ज दो अलग-अलग एफआईआर—संख्या 116/26 और 115/26—की विवेचना के दौरान कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। जांच में यह पाया गया कि होमस्टे मैनेजर भास्कर जोशी (निवासी कोसी डोलघर, अल्मोड़ा) ने यौन अपराध से जुड़े मामले में आरोपी को संरक्षण और सहायता प्रदान की थी।

यह भी पढ़ें 👉  श्रद्धालुओं की परेशानी पर एक्शन, देवगुरु मंदिर के लिए सांसद ने लिखा पत्र….

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण में कोतवाली रामनगर पुलिस ने मामले की गहन जांच की। जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य जुटाए गए, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई।

प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भास्कर जोशी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईस्कूल-इंटर में टॉपर्स की शानदार सफलता, पूरे प्रदेश में नाम रोशन