उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

रुद्रपुर में गैस संकट पर हंगामा, ठुकराल ने सेल्स ऑफिसर से की तीखी नोकझोंक…….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुरप्रशासन के दावों और सख्त फैसलों के बावजूद शहर में रसोई गैस को लेकर मारामारी थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को इंडेन गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अव्यवस्था से नाराज पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल एजेंसी पहुंचे और इंडेन गैस के एरिया सेल्स ऑफिसर हर्षित पंत का घेराव कर आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग की। पूर्व विधायक ठुकराल कई घंटे तक एजेंसी पर डटे रहे और उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर सेल्स ऑफिसर से तीखी नोकझोंक भी हुई। उन्होंने कहा कि शहर में गैस की मांग बहुत अधिक है, लेकिन एजेंसी पर केवल एक ही गाड़ी भेजी जा रही है, जो ऊंट के मुंह में जीरे के समान है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी पार्क में श्रमिक महिला दिवस पर जुटे संगठन, मजदूर और महिला अधिकारों पर हुई चर्चा.......

ठुकराल ने आरोप लगाया कि पर्याप्त आपूर्ति न होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों को धूप में लंबी लाइनों में खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक गैस की गाड़ियों की संख्या नहीं बढ़ाई जाएगी, तब तक जनता का आक्रोश शांत नहीं होगा।पूर्व विधायक के कड़े रुख और उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए एरिया सेल्स ऑफिसर हर्षित पंत ने तत्काल उच्च अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद एजेंसी के लिए एक अतिरिक्त गैस गाड़ी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई, जिससे आपूर्ति बढ़ाने का भरोसा दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में नशा तस्करों पर शिकंजा, डेढ़ लाख की स्मैक के साथ आरोपी दबोचा गया….