उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

आदमखोर बाघ की तस्दीक के लिए सैंपल जांच को देहरादून भेजे….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – पनियाली के जंगल से ट्रैंकुलाइज किए गए बाघ को वन विभाग ने ढेला रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है। साथ ही बाघ के आदमखोर होने की पुष्टि के लिए उसके बाल और खून के नमूने जांच के लिए देहरादून स्थित प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, पर्यावरण संरक्षण के नए विचारों पर मिलेगा 1.25 लाख का सहयोग

जानकारी के अनुसार, पनियाली क्षेत्र में दो महिलाओं की मौत के बाद वन विभाग ने इलाके में सर्च अभियान चलाया था। इसी दौरान मंगलवार रात टीम ने बाघ को ट्रैंकुलाइज कर पकड़ लिया। इसके बाद बाघ को सुरक्षित तरीके से रामनगर स्थित ढेला रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने का संकल्प, धारी में सम्मान समारोह आयोजित

वन विभाग ने पकड़े गए बाघ के बाल और खून के नमूने लिए हैं। साथ ही जिन महिलाओं की मौत हुई थी, उनके नमूनों को भी जांच के लिए देहरादून की प्रयोगशाला में भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि महिलाओं पर हमला करने वाला यही बाघ था या कोई अन्य वन्यजीव।