उत्तराखण्ड क्राइम लालकुआं

गांधीनगर क्षेत्र से अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार….

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं – नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत लालकुआं पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान तेज करने की मांग….

इसी दौरान गांधीनगर वार्ड नंबर-2 स्थित पानी की टंकी के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में युवक के कब्जे से 315 बोर का अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुदित शर्मा (19 वर्ष) निवासी अंबेडकर नगर, लालकुआं के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर दिया हर संभव सहयोग का आश्वासन….

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली लालकुआं में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शंकर नयाल, कांस्टेबल कमल बिष्ट और दिलीप कुमार शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार….