उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

आपसी विवाद में हल्द्वानी में छोटा भाई बना बड़े भाई की जान का दुश्मन….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-(अब्दुल मलिक) हल्द्वानी में आपसी विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई और भाभी पर गड़ासे से हमला कर दिया और उनके दुकान में मौजूद कर्मचारी के साथ मारपीट भी की है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है, पूरा मामला हीरानगर का है।

यह भी पढ़ें 👉  पहली बार नागरिक खुद दर्ज करेंगे जनगणना डेटा, डिजिटल प्रक्रिया शुरू….

 

जहां के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनके छोटे भाई जिनके साथ उनका किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है, वह आए दिन उनको और उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी देता रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  अखंड महानाम संकीर्तन से गूंजा आनंदखेड़ा, भक्तिमय माहौल….

 

उसके द्वारा कल दुकान में पंहुचकर गाली-गलौज की गई, जिस पर उन्होंने उसका विरोध किया और उनके ऊपर गड़ासे से हमला कर दिया।