उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

नैनीताल:-जीत की खुशी में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिली सफलता की खुशी में नैनीताल जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। विभिन्न स्थानों पर आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी व्यक्त की।

सोमवार को पार्टी संभाग कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाते हुए “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद”, “अमित शाह जिंदाबाद” और “नितिन नवीन जिंदाबाद” के नारे लगाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए इसे पार्टी की नीतियों और जनसमर्थन की जीत बताया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस में भावनात्मक पल, तीन कर्मियों को दी गई गरिमामयी विदाई

नैनीताल नगर में भाजपा मंडल के आह्वान पर मल्लीताल पंत पार्क में भी कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर जश्न मनाया। यहां दायित्वधारी शांति मेहरा, मंडल महामंत्री आशीष बजाज, अरविंद पडियार, हरीश राणा और विमला अधिकारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भीमताल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, भावना मेहरा, मनोज भट्ट, मीनाक्षी भगत, पुष्कर मेहरा सहित कई लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की वारदात का तीन दिन में खुलासा,दो शातिर चोर गिरफ्तार

भवाली में विधायक सरिता आर्या और अन्य कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया, जबकि रामनगर में छात्रसंघ उपाध्यक्ष मनोज पांडेय के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर में मिष्ठान वितरण किया गया। यहां विधायक दीवान सिंह बिष्ट समेत कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सुशीला तिवारी अस्पताल में कैथलैब परियोजना को मिली रफ्तार, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी राहत

गौलापार के कुंवरपुर स्थित एसके मार्केट और लालकुआं के कोतवाली तिराहे पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर जीत की खुशी मनाई। लालकुआं में विधायक डॉ. मोहन बिष्ट सहित कई पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।