उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

नैनीताल में छात्रा की मौत से सनसनी, कमरे में फंदे से लटकी मिली, फॉरेंसिक टीम जुटी जांच में

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – स्टाफ हाउस क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय सिमरन आर्या बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी और स्टाफ हाउस क्षेत्र में रहती थी। बताया जा रहा है कि वह अपने कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली।

यह भी पढ़ें 👉  फरार वारंटियों पर शिकंजा, काठगोदाम पुलिस ने आरोपी दबोचा

मंगलवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। दरवाजा खोलने पर छात्रा को फंदे से लटका हुआ पाया गया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। घटना के बाद परिजनों और क्षेत्रवासियों में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस की बड़ी कामयाबी: गुमशुदगी का मामला निकला हत्या

कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में दर्दनाक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, एक युवक की मौत - दो घायल