उत्तराखण्ड काशीपुर ज़रा हटके

अपने हक की लड़ाई स्वयं लड़े महिलाएं- अलका पाल…….

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर- अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के आहवान पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारी न्याय सम्मेलन का आयोजन कर भाजपा सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खड़कपुर देवीपुरा में महानगर महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में विशाल नारी न्याय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पीसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि पूरे देश में आज नारी न्याय सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं में जागरुकता का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा में चूक नहीं होगी बर्दाश्त, प्रशासन ने की 9 पर कार्रवाई..... 

 

महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और शोषण के खिलाफ महिला कांग्रेस भाजपा सरकार के खिलाफ कमर कस चुकी है। मणिपुर की घटना हो, उत्तराखंड की बहन अंकिता भंडारी केस हो या फिर जंतर मंतर पर बैठने वाली महिला पहलवान के शोषण की बात हो, भाजपा सरकार की हर मामले में खामोशी चोर की दाढ़ी में तिनका बताती है। महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह ने बताया कि नारी न्याय सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं के अंदर स्वाभिमान की भावना पैदा की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पब्लिक प्लेस पर जाम छलकाने वाले 206 आरोपियों को लिया हिरासत में....    

 

सम्मेलन में पीसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल, पूजा सिंह, उमा वात्सल्य, अजीता शर्मा, कुमकुम सक्सेना, शमा कुरैशी, रंजना गुप्ता, सुजाता शर्मा, बंदना डोभाल, आशा शर्मा, राजबत्रा आदि ने अपने विचारों को रखा। सम्मेलन की बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया।