उत्तराखण्ड ज़रा हटके लालकुआं

विधिविधान के साथ हुई विश्वकर्मा पूजा व धूमधाम से मनाया देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन……..

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं-नैनीताल दुग्ध संघ द्वारा विष्वकर्मा जयन्ती को हर्षोउल्लास से मानते हुए दुग्धशाला में स्थापित मशीनरी का विधिविधान के साथ पूजा अर्चना कर हवन पूजन किया गया और प्रसाद वितरण किया। इसके साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 73 वे जन्मदिन मनाते हुए समस्त आंचल परिवार द्वारा उनके दीर्घायु की कामना करते हुए मिष्ठान वितरित किया गया तथा भडारे का भी आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने खटीमा को दी बड़ी सौगात, हाईटेक महाराणा प्रताप बस स्टेशन का लोकार्पण….

 

यहां विश्वकर्मा जयन्ती पर पूर्ण विधि विधान के साथ दुग्धशाला परिसर में पूजा अर्चना की गई व सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया गया इस दौरान दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश सिह बोरा व सामान्य प्रबन्धक निर्भय नारायण सिह द्वारा विधिवत पूर्जा अर्चना में हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में मंदिर-दरगाह पर बुलडोज़र कार्रवाई के विरोध में हल्द्वानी में श्रद्धालुओं का शांतिपूर्ण प्रदर्शन….

 

वहीं नैनीताल दुग्ध संघ परिसर में प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी के 73 वे जन्मदिन को आंचल परिवार द्वारा धूमधाम से मनाते हुए अध्यक्ष नैनीतात दुग्ध संध मुकेश सिह बोरा ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा लिये गये जनकल्याणकारी फैसलो से आज पूरे विष्व में देश का मान बढा है

 

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस कार्रवाई के बाद भी कांग्रेस आक्रामक, सुखवंत केस में बड़े अफसरों पर सवाल….

इस दौरान समस्त आंचल परिवार ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु की कामना करते हुए मिष्ठान वितरित किया गया व भडारे का आयोजन किया गया ।