उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

ऑपरेशन प्रहार में बनभूलपुरा पुलिस को कामयाबी, नशीले इंजेक्शनों के साथ एक आरोपी दबोचा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – जनपद को नशामुक्त बनाने और मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए नैनीताल पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 नशीले इंजेक्शन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा के नेतृत्व में लालकुआं दुग्ध संघ ने रचा इतिहास, प्रदेश में मिला पहला स्थान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में बनभूलपुरा पुलिस टीम 11 नवंबर 2026 को शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस ने आंवला गेट प्रतीक्षालय के पास से एक संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 12 इंजेक्शन बरामद हुए। इनमें छह Buprenorphine Hydrochloride Injection IP 2 ML (बैच नंबर DAC 051) और छह Avil (Pheniramine Maleate) Injection शामिल हैं।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, नैनीताल पुलिस ने चलाया वारंटियों के खिलाफ अभियान

पुलिस ने गिरफ्तार युवक की पहचान आफताब पुत्र इश्तेकार, निवासी लाइन नंबर-18, वार्ड नंबर-25, बनभूलपुरा, नैनीताल, उम्र 28 वर्ष के रूप में की है। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 192/2026 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और उसे नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में नशे के खिलाफ कार्रवाई, गौला पार्किंग के पास 35 इंजेक्शन बरामद

यह रही पुलिस टीम

कार्रवाई में वरिष्ठ उप निरीक्षक गगनदीप सिंह, कांस्टेबल मोहम्मद यासीन और कांस्टेबल महबूब अली शामिल रहे।