उत्तराखण्ड ज़रा हटके पौड़ी

ऑपरेशन मर्यादा” के तहत पौड़ी पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही कर 20 व्यक्तियों के किए चालान, मर्यादा में रहने की दी सख्त हिदायत।

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह के निर्देशों के क्रम में धार्मिक/ पर्यटक स्थलों पर मर्यादा तोडने वालों पर लगातार हो रही कड़ी  कार्यवाही। वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा के दृष्टिगत व पर्यटकों के अधिक आगमन होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों के तीर्थस्थलों पर मर्यादा तथा पर्यटक स्थलों पर स्वच्छता बनाये रखने हेतु

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत जसपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा लंबे समय से फरार वारंटी

 

“ऑपरेशन मर्यादा” अभियान के अंतर्गत तीर्थस्थलों एवं गंगा किनारे मादक पदार्थों का सेवन करके हुड़दंग, अमर्यादित आचरण करने वालों व नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है| जिसके क्रम में थाना कोटद्वार के चौकी कलालघाटी पुलिस टीम द्वारा कलालघाटी क्षेत्रान्तर्गत धार्मिक/पर्यटक स्थलों पर नशे का सेवन कर हुड़दंग करने वाले 20 व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करते हुए सभी को मर्यादा में रहने की हिदायत दी गयी जनपद में “ऑपरेशन मर्यादा” अभियान के तहत कार्यवाही लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में सट्टे की खाई-बाड़ी करते पकड़ा गया युवक, नकदी और पर्चियां बरामद