उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

19 किलो से अधिक डोडा पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई जारी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी/काठगोदाम – जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दो युवकों को भारी मात्रा में डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में “मिशन ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के तहत जनपदभर में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना काठगोदाम पुलिस और एसओजी टीम द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट के बड़े फैसले,,,, सीएम ने आधी की फ्लीट,,, अब ‘वर्क फ्रॉम होम’ और ‘नो व्हीकल डे’..।

पुलिस के अनुसार 14 मई 2026 को संयुक्त टीम ने दो व्यक्तियों को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से करीब 19.93 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। बरामद सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 99 हजार रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान अमर सिंह और रोहित कश्यप निवासी शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध थाना काठगोदाम में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने परखी पुलिस कार्यालय की कार्यप्रणाली, शाखाओं का किया गहन निरीक्षण

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरुण सिंह राणा, हेड कांस्टेबल दीपक कुंवर, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह तथा एसओजी टीम के हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह और कुंदन कठायत शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास दर्दनाक टक्कर, वाहन में फंसे चालक को कटर से निकाला गया

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में नशे की तस्करी रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।