उत्तराखण्ड ज़रा हटके लालकुआं

लालकुआं में दर्दनाक हादसा, ऑटो-कार टक्कर में महिला की मौत….

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं – राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आईओसी डिपो के सामने बने कट पर ऑटो और कार की जोरदार टक्कर में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  महिला सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस सतर्क, छात्राओं को दिए सुरक्षा टिप्स

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से लालकुआं की ओर जा रहा ऑटो आईओसी डिपो के सामने बने कट को पार कर रहा था, तभी सामने से आ रही नेक्सॉन कार से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दरबार में समस्याओं की बौछार, खटीमा में 92 शिकायतें दर्ज, 22 का तुरंत निस्तारण, डीएम ने अधिकारियों को किया सख्त

हादसे के समय ऑटो में चार बच्चों समेत कुल नौ लोग सवार थे। दुर्घटना में रोजी (28 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शाहरुख (35 वर्ष), उनके चार बच्चे और अन्य परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर बने अव्यवस्थित कटों को हादसों की बड़ी वजह बताते हुए प्रशासन से इन्हें व्यवस्थित करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में स्कूलों की मनमानी पर बड़ा एक्शन, जिला प्रशासन ने जारी किए 49 नए नोटिस