उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे पर्यटकों की खाई में गिरी कार, तीन की मौत….

ख़बर शेयर करें -

नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे,तीन युवकों की कार हादसे में हुई दर्दनाक मौत….

रुद्रपुर- नए साल के मौके पर उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है मामला चमोली ज़िले से सामने आया  है यहाँ नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे तीन युवकों की कार हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। कार में  चार लोग सवार थे जो दुआ से सिंद्रवाणी जा रहे थे। नए साल का जश्न मनाकर ये लोग घर लौट रहे थे। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल में 100 महिलाओं ने जाना रोजगार का रास्ता

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने बचाव अभियान चलाया, एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक युवक ने गौचर अस्पताल में और एक की हायर सेंटर ले जाते वक्त मौत हो गई। हादसे में चौथे युवक को मामूली चोटें आईं हैं। चारों युवक नए साल की पार्टी मना कर घर लौट रहे थे। घटना बीती देर शाम की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जलागम योजनाओं की समीक्षा में मंत्री कैड़ा का जोर, नदियों के पुनर्जीवीकरण से लेकर ग्रामीणों की आय बढ़ाने पर फोकस

जब इस हादसे की जानकारी कोतवाली कर्णप्रियाग को मिली तो गौचर चौकी प्रभारी मय पुलिस बल व एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस के मुताबिक अर्टिका (यूके11 टीए- 2811) कार लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी।