उत्तराखण्ड क्राइम रुद्रपुर

पुलिस पर फायरिंग पड़ी भारी, गैंगरेप के तीनों आरोपी मुठभेड़ के बाद दबोचे गए

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – ऊधमसिंह नगर जिले में 19 वर्षीय युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने के आरोप में जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें मुख्य आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता मूल रूप से गढ़वाल क्षेत्र की रहने वाली है और रुद्रपुर स्थित सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत है। शनिवार रात वह अपनी एक सहेली और दो युवकों के साथ भूरारानी रोड क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और कथित तौर पर चारों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के मजदूर की दिल्ली में मौत, पहचान नहीं होने से देर से मिली सूचना

आरोप है कि तीनों युवक जबरन चारों को अपने साथ ले जाने लगे। रास्ते में मौका मिलने पर पीड़िता की सहेली और एक युवक चलती बाइक से कूदकर भाग निकले, जबकि पीड़िता और उसका साथी आरोपियों के कब्जे में रह गए।

जंगल में ले जाकर वारदात को दिया अंजाम

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पीड़िता और उसके साथी को काशीपुर फ्लाईओवर की ओर ले गए। कुछ दूरी पर युवक को छोड़ने के बाद युवती को जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वारदात के बाद आरोपी उसे गंभीर हालत में छतरपुर-भूरारानी निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास (मेट्रोपोलिस अंडरपास) के पीछे झाड़ियों में छोड़कर फरार हो गए।

युवती के लापता होने पर पुलिस और परिजनों ने तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद वह घायल और बदहवास हालत में मिली। पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार और चिकित्सकीय परीक्षण कराया।

यह भी पढ़ें 👉  सोलर प्लांट की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर मांगी रिश्वत, अधिकारी गिरफ्तार

पीड़िता के बयान और उसकी सहेली की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गईं। जिलेभर में लगातार चेकिंग और सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

सोमवार देर रात बगवाड़ा चौकी क्षेत्र में पुलिस ने बाइक सवार तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मुख्य आरोपी गुरबाज उर्फ मानु निवासी गदरपुर के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे और उसके दो साथियों जोगा सिंह तथा रविंदर (दोनों निवासी रामपुर, उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में नहीं होगी लापरवाही, डीएम ललित मोहन रयाल

मौके से पुलिस ने अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी का जिला अस्पताल में पुलिस सुरक्षा के बीच उपचार चल रहा है।

एसएसपी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

घटना के बाद एसएसपी अजय गणपति स्वयं अस्पताल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने विवेचना में तेजी लाने, वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मजबूत चार्जशीट तैयार करने तथा आरोपियों को कानून के तहत शीघ्र और कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए हैं।