उत्तराखण्ड ज़रा हटके पौड़ी

श्री दर्शन सिंह बिष्ट के मुस्कुराते चेहरे, कुशल एवं मधुर व्यवहार ने पौड़ी वासियों के दिलों में बनाई खास जगह…..

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- जनपद पुलिस से उपनिरीक्षक श्री दर्शन सिंह बिष्ट के ऐच्छिक सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस कार्यालय पौड़ी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती जया बलोनी, अपर पुलिस अधीक्षक संचार श्री अनूप काला एवं क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी श्री अनुज कुमार, प्रतिसार निरीक्षक श्री अनुराग कुमार आदि पुलिस कार्मिकों द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे उपनिरीक्षक श्री दर्शन सिंह बिष्ट व उनके परिजनों का स्वागत किया गया तत्पश्चात सेवानिवृत्त कार्मिक को स्मृति चिन्ह,

यह भी पढ़ें 👉  अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

शॉल, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट करते हुये पुलिस परिवार की ओर से उनके सेवानिवृत्त जीवन के स्वस्थ, सुखद एवं खुशहाल पारिवारिक जीवन की मंगल कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गई तथा उनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं एवं उनके कर्तव्य परायणता व ईमानदारी की सराहना की गई। उपनिरीक्षक श्री दर्शन सिंह बिष्ट दिनाँक 01.02.1989 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुये तथा दिनाँक 23.04.2009 को उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुये।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी पौड़ी के निर्देशन में रात्रि में चलाए सघन चेकिंग अभियान में नशे में वाहन चलाने वाले चालकों पर पौड़ी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

 

श्री दर्शन सिंह बिष्ट द्वारा 34 वर्ष 11 माह अपनी सेवाएं पुलिस विभाग को प्रदान की गयी। अपने वक्तव्य में सेवानिवृत्त कार्मिकों ने कहा कि पुलिस बल को प्रतिदिन विभिन्न चुनौतियों का सामना तो करना ही पडता है, परन्तु यदि हम दिये गये कार्यों व अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी व निष्ठापूर्वक करें तो काफी हद तक कार्य आसान हो जाता है। अपने सेवाकाल में उपनिरीक्षक श्री दर्शन सिंह बिष्ट ड़यूटी के प्रति लगनशील, मेहनती, मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल रहे हैं।