उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

हल्द्वानी की सड़कें बनीं खतरे का सफर, गड्ढों ने खोली भ्रष्टाचार की पोल….

ख़बर शेयर करें -

नैनीतालहल्द्वानी की सड़कों पर सफर अब खतरे से खाली नहीं है। चंद दिन पहले बनीं सड़कें आज गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। हालात यह हैं कि मुख्य मार्गों पर चलना भी लोगों और पर्यटकों के लिए जोखिम भरा हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों पर नैनीताल पुलिस का शिकंजा, सुरक्षा मानकों की जांच के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के काटे चालान

मानसूनी बारिश ने न सिर्फ निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी की हकीकत भी सामने ला दी है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में सड़कें जर्जर हो चुकी हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और विभाग मौन साधे बैठे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर ठगी में सिर्फ मुकदमा नहीं, रकम की रिकवरी भी जरूरी: आईजी कुकरेती; नशे के खिलाफ संयुक्त अभियान तेज करने के निर्देश

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अफसरों को जनता की परेशानियों से थोड़ी भी संवेदना होती, तो सड़कें इस कदर बदहाल न होतीं। खराब सड़कों के कारण आए दिन वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं, वहीं पैदल चलने वालों के लिए भी मुश्किलें बढ़ गई हैं।