उत्तराखण्ड काशीपुर ज़रा हटके

भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठक का किया गया आयोजन,विभिन्न कार्यक्रम के संबंध में  की गई चर्चा….

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(अब्दुल मलिक) काशीपुर मुरादाबाद रोड स्थित मंडी गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष अमरीक चौधरी की अध्यक्षता में भाजपा पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा एवं नगर निगम मेयर उषा चौधरी भी मौजूद रहे

 

बैठक में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2022 तक सेवा फगवाड़ा में विभिन्न कार्यक्रम के संबंध में चर्चा की गई चर्चा में कार्यकर्ताओं को 15 दिनों तक चलने वाले विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमो को बूथ स्तर पर चलाने के साफ निर्देश दिए गए । 15 दिनों तक चलने वाले कार्यक्रमों के अतिरिक्त 16 सितंबर को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर बूथ स्तर पर वृक्षारोपण तथा सरकारी अस्पताल वृद्ध आश्रम ,कुष्ठ आश्रम में फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- जमीन दिलाने के नाम पर रिश्ते के भाई ने 14 लाख रुपये ठगे

 

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारणी जिला अध्यक्ष अमरीक चौधरी ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर 2022 को रक्तदान, 18 सितंबर 2022 को शुभकामनाएं संदेश मोदी जी को भेजी जाएगी ,19 सितंबर 2022 को बुद्धिजीवी प्रबुद्ध सम्मेलन ,20 व 21 सितंबर 2022 को स्वच्छता अभियान ,22 सितंबर 2022 को दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण दान ,23 सितंबर 2022 को टीवी मरीजों की देखभाल करते हुए

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- युवक की पिटाई से आक्रोश,हल्द्वानी से खनस्यू तक उबाल.....

 

उनकी समस्याओं का समाधान करना ,24 सितंबर 2022 को राजकीय चिकित्सालय काशीपुर में कोविड-19 का बूस्टर डोज आम जनता को लगवाने का आग्रह कर जनता को जागरूक करते हुए फोटो अपलोड कर सोशल मीडिया में भेजना ,25 सितंबर को पंडित दीनदयाल जयंती का हर बूथ पर मनाना तथा 11 बजे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात सुनना ,26 व 27 सितंबर को वृक्षारोपण मैं पीपल का पेड़ लगाना।, 28 सितंबर 2022 को जल सरोवर कार्यक्रम में जल संचय किया जाना।

 

29 सितंबर को निशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर लगाकर आम जनता को लाभ दिया जाना।30 सितंबर 2022 को विविधता में एकता कार्यक्रम किया जाना। 8 अक्टूबर 2022 को स्थानीय स्तर पर लोकल उत्पाद को बढ़ावा देना। 2 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती गांधी आश्रमों में मनाते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को गांधी आश्रम से सामान खरीदना।

यह भी पढ़ें 👉  होली ग्राउंड में भक्त प्रहलाद की मूर्ति खंडित करने वाला आरोपी सोनू कुमार यादव गिरफ्तार...... 

 

उक्त पखवाड़े कार्यक्रम के अतिरिक्त 16 सितंबर 2022 को माननीय पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के जन्म दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण वृद्धाश्रम फल वितरित कर नगर निगम के हाल में एक मीटिंग किया की जाएगी तथा माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी का दिनांक 17 सितंबर को एक पखवाड़े के रूप में 2 अक्टूबर तक मनाते हुए सेवा पखवाड़े के रूप में चलाया जाएगा।