उत्तराखण्ड क्राइम लालकुआं

होली के दिन मारपीट में घायल हुए चालक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम….

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं-लालकुआं में होली के दिन मारपीट में घायल हुए चालक की मौत हो गई है। शराब पीने के दौरान हुए आपसी झगड़े में दूसरे चालक द्वारा किए लठ के वार से घायल चालक अरविंद सिंह बिष्ट कि ईलाज के दौरान मौत हो गई है। खबर सुनते ही परिवार में मचा कोहराम।

 

यह भी पढ़ें 👉  वन्यजीव सुरक्षा के लिए तकनीक का सहारा, सीटीआर में कंपनियां देंगी एआई कैमरों का डेमो

लालकुआं पुलिस ने हमलावर को किया गिरफ्तार…..

आठ मार्च की शाम को इंदिरा नगर प्रथम बिंदुखत्ता निवासी अरविंद सिंह बिष्ट और उसके पड़ोस में रहने वाले लक्ष्मण राम ने साथ में शराब पी, जिसके बाद किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया, इसी विवाद के चलते लक्ष्मण ने अरविंद के सिर में लठ्ठ से प्रहार कर दिया, उक्त जबरदस्त प्रहार के चलते अरविंद अचेत होकर सड़क के किनारे गिर पड़ा, तथा अरविंद की बिगड़ती हालत को देखकर लक्ष्मण राम वहां से फरार हो गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  सिक्किम में टनल हादसे ने छीनी उत्तराखंड के होनहार इंजीनियर की जिंदगी

बाद में आसपास रहने वाले कुछ लोग अरविंद को लेकर एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचे, जहां उसे भर्ती करा दिया, वर्तमान में अरविंद वेंटिलेटर में था। अरविंद की मां उषा देवी ने स्थानीय कोतवाली में लक्ष्मण राम निवासी इंदिरा नगर प्रथम तथा मूल निवासी ग्राम राथी थाना धारचूला जिला पिथौरागढ़ के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई थी, जिस पर पुलिस ने धारा 323, 504, 506 और 307 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी लक्ष्मण राम को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी योजनाएं पहुंचीं गांव तक, जनकल्याण शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़