उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

शहर को मिलेगी नई पहचान, एंट्री गेट और पार्कों का होगा कायाकल्प….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – रुद्रपुर में कुमाऊं मंडल आयुक्त एवं जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दीपक रावत की अध्यक्षता में प्राधिकरण की 22वीं बोर्ड बैठक कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय और 2026-27 के प्रस्तावित बजट पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान प्राधिकरण की वित्तीय स्थिति में उल्लेखनीय सुधार सामने आया। चालू वित्तीय वर्ष में राजस्व आय में लगभग 48 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि अगले वित्तीय वर्ष के लिए कुल आय लक्ष्य में करीब 27.2 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया।

यह भी पढ़ें 👉  सुपरवाइजर और प्रगणकों को दी गई डिजिटल सर्वे की ट्रेनिंग….

बैठक में कुल 32 प्रस्तावों पर विचार किया गया, जिसमें बजट अनुमोदन, 13 नीतिगत प्रस्ताव और 16 मानचित्र प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जबकि 2 प्रस्ताव शासन को भेजे गए। साथ ही रुद्रपुर शहर के सौंदर्यीकरण के लिए भव्य हाईवे एंट्री गेट, प्रमुख पार्कों के पुनर्विकास और आधुनिक सिविल कार्यों की योजनाएं प्रस्तुत की गईं।

प्राधिकरण की कार्यप्रणाली को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए नई वेबसाइट, एआई चैटबॉट और PGRS AI जैसी तकनीकी परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई। वहीं मोदी मैदान को अत्याधुनिक बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम के रूप में विकसित करने की योजना रखी गई, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर वेटरनरी हॉस्पिटल का निरीक्षण, 2 अल्ट्रासाउंड मशीनें सील….

खटीमा क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 1497.46 लाख रुपये की योजनाओं को स्वीकृति दी गई, जिसमें खटीमा चौराहे से थारू विकास भवन तक सड़क चौड़ीकरण और आधुनिक लाइटिंग शामिल है। इसके अलावा त्रिशूल चौक के पास मल्टीस्टोरी आवासीय और व्यावसायिक भवन निर्माण के प्रस्ताव को भी आगे बढ़ाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  महंगाई पर सरकार सख्त, मंडियों में सस्ते दाम पर मिलेंगी फल-सब्जियां….

ग्राम फाजलपुर महरोला में 46.88 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित यातायात नगर परियोजना के लिए करीब 7204.07 लाख रुपये की डीपीआर तैयार की गई है, जिसे वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। बैठक में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, इंजीनियर और आर्किटेक्ट मौजूद रहे।