उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

पार्किंग से खाई में गिरा टैक्सी चालक, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – शहर में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में टैक्सी चालक की करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज जैन (45), निवासी बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह पिछले कई वर्षों से नैनीताल में रहकर टैक्सी संचालन कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा ज्योति यात्रा को लेकर भाजपा ने कसी कमर, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

जानकारी के अनुसार मनोज जैन टैक्सी स्टैंड स्थित कार्यालय में ही रहता था। बुधवार रात वह कमरे से बाहर आया था। इसी दौरान पार्किंग के पास अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम जाम पर केंद्रीय मंत्री सख्त, अधिकारियों को वैकल्पिक मार्गों के प्रस्ताव जल्द बनाने के निर्देश

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर घायल मनोज को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।