उत्तराखण्ड ज़रा हटके सितारगंज

राजकीय पीजी कॉलेज में विशेष शिविर, योग और स्वच्छता से जागरूक हुए छात्र

ख़बर शेयर करें -

सितारगंज – राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सितारगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से शनिवार को एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर को साफ-सुथरा बनाया तथा योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  फ्लेमिंगो नृत्य से सजा मंच, करियर और पर्यावरण पर प्रेरक सत्रों ने बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेनु रानी बंसल ने किया। उन्होंने स्वयंसेवियों को समाज सेवा, स्वच्छता और अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय लटवाल के निर्देशन में आयोजित श्रमदान सत्र के दौरान स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाया और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।

बौद्धिक सत्र में योग विशेषज्ञ ललित मोहन जोशी ने स्वयंसेवियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास भी विकसित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  शराब के नशे में ड्राइविंग पड़ी महंगी, पुलिस ने कार सीज कर चालक को दबोचा

शिविर में अरुण प्रताप, निशा कुमारी, अजय कुमार, राहुल कुमार, देव, अंशिका जायसवाल, निभा कुमारी, छाया कश्यप, शीतल, अंजली कुमारी, काजल कुमारी, मनीषा नवेलिया एवं सुहानी कुमारी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  विकास भवन में एफपीओ की समीक्षा, रोजगार और कृषि विपणन को मिलेगा नया विस्तार