उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

रुद्रपुर में पद्म भूषण सम्मानित भगत सिंह कोश्यारी का जोरदार अभिनंदन

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – देश के प्रतिष्ठित “पद्म भूषण” सम्मान से सम्मानित होने के बाद पहली बार रुद्रपुर पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन दा केसरी बरार प्लाजा में किया गया, जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, आयोग सदस्य योगेश रजवार ने दिए निर्देश

इस अवसर पर भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने हमेशा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और यह सम्मान उन्हें माध्यम बनाकर पूरे उत्तराखंड की जनता को समर्पित किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान प्रदेशवासियों के लिए गर्व और खुशी का विषय है। उत्तराखंड की जनता ने हमेशा देशहित और समाज सेवा में अपनी मजबूत भागीदारी निभाई है और आगे भी राज्य एवं राष्ट्र निर्माण में प्रदेश के लोग महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह कोश्यारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उन्हें पद्म भूषण सम्मान मिलने पर शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  स्कॉलर्स होम शिक्षा समिति में दो दिवसीय इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

इस मौके पर जिला महामंत्री तरुण दत्ता, विधायक शिव अरोरा, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, अनिल चौहान, पूर्व मेयर रामपाल, प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी, सुरेश कोहली, प्रीत ग्रोवर, विपिन सिंह गेहलोत, मोर सिंह, विजय तोमर, प्रीती धीर, स्वाति मिश्रा, के.के. त्रिपाठी सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा