उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

त्योहार पर शुद्धता की सख्ती: खाद्य विभाग का बड़ा अभियान, संदिग्ध मिठाइयां सील….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर होली पर्व से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा कसते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनपद उधम सिंह नगर में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई सचिव स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखंड के निर्देश पर की गई।

अभियान का नेतृत्व डॉ. राजेंद्र सिंह कठायत (खाद्य सुरक्षा उपायुक्त, कुमाऊं मंडल) ने किया। उनके साथ ललित मोहन पांडे (सहायक आयुक्त, खाद्य संरक्षा), अपर्णा शाह (वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, काशीपुर) एवं आशा आर्य (खाद्य सुरक्षा अधिकारी, रुद्रपुर) की टीम मौजूद रही।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया सीएम धामी का जोरदार स्वागत….

एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

टीम ने रुद्रपुर स्थित एक दर्जन से अधिक निर्माण इकाइयों और मिष्ठान भंडारों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संदिग्ध प्रतीत होने पर 7 मिठाइयों के नमूने लिए गए। इनमें मावा बर्फी, मावा पेड़ा, बालूशाही, लड्डू, मिल्क केक, कलाकंद और गुजिया शामिल हैं। सभी नमूनों को मौके पर सील कर जांच के लिए भेजा गया।

प्रयोगशाला में होगी जांच

नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि नमूने मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं तो संबंधित खाद्य कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  घर से उद्यमिता की ओर: प्रीति सैनी की प्रेरक आत्मनिर्भरता की कहानी….

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि होली जैसे बड़े त्योहार पर आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और सामाजिक सुरक्षा पर सरकार का फोकस….