उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने 25 जून के दिन को बताया भारत के इतिहास का काला दिन….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के सफ़लतम 9 वर्ष का  कार्यकाल पूर्ण होने पर चल रहे महासम्पर्क अभियान के निमित आज आयोजित 25 जून आपातकाल  में जेल यातनाएं झेलने वाले लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में नगर निगम सभागार रूद्रपुर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर हुआ वही कार्यक्रम  में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री भाजपा खिलेंद्र चोधरी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, उन्होंने कहा 25 जून की यह तारीख देश के इतिहास में कभी न भुलाने वाला दिन है पूरा देश इस दिन को काले दिवस के रूप में जानता है वही जिन लोगो ने यह मंजर झेला है

 

उनको वह दिन याद करते हुए उनकी रूह कांप जाती है उस समय की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंद्रा गांधी की शिफ़रिस पर राष्ट्रपति द्वारा आपातकाल की घोषणा होने के बाद सभी लोकतंत्र के रक्षको को जेल में डाल दिया गया था । चोधरी ने कहा यह उस समय की तानाशाही कांग्रेस सरकार के द्वारा की इतिहास सबसे क्रूर घटना थी आज भी यह 25 जून के दिन को जब हर भारतीय याद करता है तो उनका सर शर्म से झुक जाता है यह भारतीय लोकतंत्र की हत्या करने जैसे मंजर था जिसमे सिर्फ इंद्रा गांधी की तानाशाही ही पूरे देश मे कायम थी उस समय जेपी आंदोलन में लगे सभी देश के बड़े से लेकर छोटे नेताओ को 20 महीने की जेल काटनी पड़ी थी उस सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले को जेल में डाल दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान संशोधन विधेयक पर चर्चा में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका….

 

खिलेंद्र चोधरी ने कहा 25 जून को लोकतंत्र की रक्षा में लगे हमारे उस समय के लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज यह सम्मान समाहरोह, जिसमे उस समय जेल गये सेनानियों को सम्मान किया गया , निश्चित रूप से भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखती है ओर लोकतंत्र की रक्षा करने वालो का सदैव सम्मान करती आई है । चोधरी बोले कांग्रेस की यह दमनकारी नीति ही है जो आज देश मे कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है यह विपक्षियों पार्टियों जो एक दूसरे के सदैव खिलाफ खिड़ी रही आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के चलते एक साथ आने को मजबूर हो गयी है जो दर्शाता है कि यह देश हित नही स्वार्थ सिद्धि के चलते ओर सत्ता लालच में एक साथ आये हैं लेकिन देश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है एक बार फिर देश मे भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है

 

यह भी पढ़ें 👉  शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर निर्माण रूकवाया….

यह स्पष्ट नजर आ रहा है। कार्यक्रम में मेयर रामपाल भी मौजूद रहे उन्होंने भी लोकतंत्र सेनानियों को भारतीय लोकतंत्र का सच्चा हितेषी बताया जिनके संघर्ष की बदौलत आज भारतीय लोकतंत्र पूरी दुनिया मे अपने गौरव के लिये जाना जाता है कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम सयोंजक वेद ठुकराल ने किया लोकतंत्र सैनानियों को किया गया सम्मानित होने वाले में लोकतंत्र सैनानी एवं उनके परिवारिजनो मे डी एन मिश्रा, हरीश पंत, कृष्ण लाल नारंग,सुभाष छाबड़ा, कस्तूरी लाल तागरा, सूरज प्रकाश गुलाटी, अशोक जायसवाल,नरेश रस्तोगी, ओम प्रकाश ठुकराल, सुरेश पुंशी,उदय वार्ष्णेय,शैली गुप्ता बंसल, सुनील राणा, राजेंदर राणा, प्रीति धीर, यशपाल घई, राजेंदर बजरंगी, सुखदेव आर्य,रेनू अरोरा, बलदेव राज खेड़ा एवं वेद ठुकराल सम्मानित किये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना द्वारा की गई।  कार्यक्रम मे मेयर रामपाल, भाजपा जिला महामंत्री अमित नारंग, स्वाति शर्मा तिवारी,ममता तिरपाठी, चंद्रकला राय, शिव कुमार शिब्बू, सुनील ठुकराल,ललित बिष्ठ, डॉ शाहखान, हरिश चौधरी, मनोज मदान, आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में प्लेसमेंट सम्मान समारोह 2025: छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया….