उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

स्कूल बसों से यात्री बसों तक पुलिस की नजर, फिटनेस और सुरक्षा उपकरणों की जांच

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – स्कूली बच्चों की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर नैनीताल पुलिस ने जनपद में स्कूली वाहनों और यात्री बसों के खिलाफ विशेष सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में यह अभियान 16 नवंबर से 22 नवंबर 2026 तक एक सप्ताह चलाया जाएगा। अभियान के तहत स्कूल बसों, स्कूल वैन, कैब और यात्री बसों की गहन जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नदियों में गंदा पानी छोड़ा तो होगी कार्रवाई, केंद्रीय मंत्री ने नगर निकायों को दिए सख्त निर्देश

यह अभियान उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में चलाया जा रहा है। एसएसपी ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को वाहनों की जांच में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।

फिटनेस, परमिट और बीमा की हो रही जांच

एसपी यातायात डॉ. जगदीश चंद्र और एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, यातायात निरीक्षक और हल्द्वानी सीपीयू प्रभारी अभियान में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में बनभूलपुरा पुलिस को कामयाबी, नशीले इंजेक्शनों के साथ एक आरोपी दबोचा

चेकिंग के दौरान वाहनों के पंजीकरण प्रमाण पत्र, फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट, बीमा पॉलिसी और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता जांची जा रही है। इसके साथ ही निर्धारित यात्री क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने पर भी नजर रखी जा रही है।

आपातकालीन सुरक्षा उपकरणों की भी जांच

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में वारंटियों के खिलाफ पुलिस का अभियान, पांच आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस टीम वाहनों में आपातकालीन निकास द्वार, अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर), प्राथमिक चिकित्सा किट (फर्स्ट एड बॉक्स) और अन्य अनिवार्य सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता भी सुनिश्चित कर रही है।

नैनीताल पुलिस ने सभी वाहन स्वामियों और चालकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों और नियमों का पूर्ण पालन करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।