उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हाईकोर्ट को हल्द्वानी स्थानांतरित करने के फेसले पर राज्य आन्दोलनकारी एडवोकेट दीप जोशी ने सरकार का जताया आभार…..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। राज्य आन्दोलनकारी, पूर्व उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्य एडवोकेट दीप जोशी ने हाईकोर्ट नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने पर हर्ष जताते हुए सीएम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में उच्च न्यायालय बनने से वादकारियों को आसानी होगी और नैनीताल जाने में भी उनका समय और धन दोनों की बचत होगी।

यह भी पढ़ें 👉  पेचकस से किए कई वार, देहरादून में घर के अंदर तिहरे हत्याकांड से सनसनी

 

उन्होंने कहा कि धामी सरकार के इस निर्णय से आम लोगों को राहत मिलेगी। उनका कहना है कि हल्द्वानी कुमाऊं मंडल का प्रवेश द्वार है और यह यातायात की दृष्टि से भी तमाम शहरों से जुड़ा हुआ है। जोशी ने कहा कि यह मांग पहले से ही चली आ रही थी लेकिन इसे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अमलीजामा पहनाया है और वे निश्चित रूप से इसके लिए साधुवाद के पात्र हैं।