उत्तराखण्ड उधम सिंह नगर ज़रा हटके

कैम्प कार्यालय को हरा भरा रखने हेतु एसएसपी महोदय ने किया  वृक्षारोपण…

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह नगर-शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर महोदय के कैंप कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, एव अपनी धरोहर संस्था के प्रदेश मुख्य सलाहकार एडवोकेट दिवाकर पांडे जी द्वारा फलदार व छायादार वृक्ष लगाए गए। अपनी धरोहर संस्था उत्तराखंड के द्वारा हरेला पर्व पर 1000 वृक्ष लगाने का संकल्प लिया था। उसी के परिणाम स्वरूप आज अपनी धरोहर संस्था के उत्तराखंड सलाहकार दिवाकर पांडे और शैल सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह पटवाल एवं समस्त कार्यकारिणी वृक्षारोपण में प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  खराब सड़क से मिलेगी निजात, चाफी-अलचौना-ताड़ा मार्ग के सुधारीकरण का शुभारंभ

 

अपनी धरोहर संस्था वृक्षारोपण का कार्यक्रम कर उत्तराखंड को फिर से हरा भरा बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। आने वाली नई पीढ़ी भी पर्यावरण के प्रति जागरूक हो रही है। अपनी धरोहर संस्था उत्तराखंड उत्तराखंड की संस्कृति, सामाजिक रीति रिवाज, पर्यावरण के साथ-साथ उत्तराखंड की परिकल्पना जिस मकसद से उत्तराखंड राज्य का गठन किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ड्रग फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत कार्रवाई, नशीली दवाओं के साथ आरोपी दबोचा

 

जन भावनाओं को जागरूक करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। वृक्षारोपण में गोपाल सिंह पटवाल, अवतार सिंह बिष्ट, धीरज पांडे, सी बी घघिडियालजी, दिनेश चंद्र भट्ट, रमेश चंद्र जोशी, राजेंद्र बोरा, सतीश ध्यानी, कीर्ति निधि शर्मा, दया कृष्ण दनाई, ईश्वरी दत्त भट्ट, राजेंद्र लोधी, हरीश दनाई, हरीश चंद्र मिश्रा, नरेंद्र रावत, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *