उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

उत्तराखंड में खेलों को मिलेगा बढ़ावा, पहाड़ में बनेंगे नए मिनी स्टेडियम….

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – उत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में खेल सुविधाओं का विस्तार कर रही है। इसी क्रम में राज्य के विभिन्न जिलों में 17 नए मिनी स्टेडियम बनाए जाने की योजना है, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और खेल के लिए आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

जानकारी के अनुसार, युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत टिहरी, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और पौड़ी समेत कई जिलों में 11 नए मिनी स्टेडियम प्रस्तावित किए गए हैं, जबकि छह मिनी स्टेडियम पहले से निर्माणाधीन हैं। इन स्टेडियमों के निर्माण से पहाड़ी क्षेत्रों के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा और उन्हें अपने ही क्षेत्र में अभ्यास और प्रतियोगिताओं की सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में गृहमंत्री अमित शाह, जनसभा और प्रदर्शनी उद्घाटन में करेंगे शिरकत….

प्रस्तावित मिनी स्टेडियमों में टिहरी के नैलचामी और घरगांव डांडा, पिथौरागढ़ के ग्यालदेवी, उत्तरकाशी के ग्राम पंचायत भंकोली स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर, तथा पौड़ी जिले के एकेश्वर ब्लॉक मुख्यालय और दुगड्डा सहित अन्य स्थान शामिल हैं।

सरकार का उद्देश्य है कि दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों को भी मैदान और खेल संसाधनों की कमी का सामना न करना पड़े। इन मिनी स्टेडियमों के निर्माण से स्थानीय स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश के युवा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में मकान कब्जाने की कोशिश, भाई समेत चार पर केस......

सरकार का मानना है कि खेल अधोसंरचना मजबूत होने से प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण तथा पहाड़ी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में घर में घुसकर हमला, महिलाओं से अभद्रता और जेवर लूटने का आरोप......