उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

देवभूमि में गृहमंत्री अमित शाह, जनसभा और प्रदर्शनी उद्घाटन में करेंगे शिरकत….

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah शनिवार को देवभूमि Uttarakhand के दौरे पर पहुंचे। Jolly Grant Airport पर मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद गृह मंत्री सीधे Haridwar के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  मानदेय वृद्धि से बढ़ेगा आंगनबाड़ी, आशा व भोजन माताओं का मनोबल: राम सिंह कैड़ा

हरिद्वार में अपने लगभग सवा चार घंटे के प्रवास के दौरान अमित शाह कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वह नूतन न्याय संहिता पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे और इसके बाद वैरागी कैंप में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर बुझ गया घर का चिराग, रुद्रपुर में 25 वर्षीय पीएसी जवान की संदिग्ध मौत

अपने दौरे के दौरान गृह मंत्री प्रदेश को करीब 427 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इन योजनाओं से राज्य में बुनियादी ढांचे और विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के बाद अमित शाह पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं के साथ एक निजी होटल में बैठक कर आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर भी चर्चा करेंगे। इसके पश्चात वह वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।